{"_id":"6830af44bc61b40e6b082eea","slug":"foreign-medicine-was-found-written-on-government-prescription-displeasure-expressed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135361-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकारी परचे पर लिखी मिली बाहर की दवा, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकारी परचे पर लिखी मिली बाहर की दवा, जताई नाराजगी
Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में रजिस्टर चेक करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी
अंबेडकरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता की। कुछ मरीजों के परचे पर बाहर की दवा लिखी पाई मिली, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमएस को इस पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।
आयोग की उपाध्यक्ष ने एमसीएच विंग के वार्ड, लेबर रूम, जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, रसोईघर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में कम हो रही ओपीडी व प्रसव की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में बड़ी संख्या में बेड खाली पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेड ऑक्युपेंसी को बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, फिजिशियन कक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, चर्म, सर्जन कक्ष, डॉक्टर कक्ष, सीटी स्कैन केंद्र, डिजिटल एक्सरे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एनआईसीयू, पैथोलॉजी, दवा काउंटर सहित शौचालय आदि का निरीक्षण किया। वहीं, एमसीएच विंग में निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती महिला के पास से निजी सेंटर के चार अल्ट्रासाउंड देखने पर उनका पारा चढ़ गया उन्होंने कहा कि चार-चार अल्ट्रासाउंड की क्या जरूरत है। इस दौरान मौजूद चिकित्सक बगले झांकने लगे हालांकि बाद में बताया गया कि यह जांच सरकारी टोकन से कराई गई है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने अस्पताल में कम चिकित्सकों को लेकर कहा कि वह इसके लिए शासन में बात करेंगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, हॉस्पिटल प्रबंधक हर्षित गुप्ता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।