{"_id":"613a48c38ebc3e7cfe0eda4a","slug":"for-the-long-life-of-the-husband-the-women-kept-a-nirjala-fast-ambedkar-nagar-news-lko59482272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गायत्री मंदिर में हरतालिका तीज के मौके पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया। सुबह स्नान-पूजन के साथ महिलाओं ने व्रत का शुभारंभ किया। पति की दीर्घायु के लिए जहां महिलाओं ने घरों में पूजन-अर्चन किया, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। ऐसी भी महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी जिन्हाेंने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को तारा देखने के बाद जलपान ग्रहण किया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने विशेष श्रृंगार कर रखा था। बीते दिन जहां हाथों में मेंहदी रचाने का दौर चला था, वहीं गुरुवार को महिलाओं ने सजधज कर भगवान शिव व मां पार्वती की आराधना की और अपने पति के दीर्घायु की कामना की।
हरितालिका तीज व्रत का उल्लास गुरुवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अकबरपुर नगर में गायत्री मंदिर, शहजादपुर क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर, शहजादपुर शिवाला, मीरानपुर मोहल्ले के निकट स्थित शिवाला, रोडवेज के पास स्थित शिव मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली। महिलाओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर पति के दीर्घायु की कामना की। पूजन-अर्चन के लिए महिलाएं पूर्ण श्रृंगार में पहुंची थीं। शाम के समय भी मंदिर व शिवालय महिला श्रद्धालुओं से गुलजार हुए। एक तरफ जहां महिलाओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया, वहीं काफी संख्या में महिलाओं ने घर पर ही रहकर पूरे विधि विधान से भगवान शिव व मां पार्वती की आराधना की। इस व्रत को लेकर महिलाओं में उल्लास भी देखने को मिला।
एक तरफ जहां काफी संख्या में महिलाओं ने दिन में व्रत के दौरान जलपान ग्रहण किया तो वहीं ऐसी भी महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी जिन्होंने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। सूर्य ढलने के बाद जब आसमान में तारे दिखाई पड़े, तब महिलाओं ने जलपान ग्रहण किया। तीज व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उल्लास देखने को मिला। अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर ने बताया कि तीज व्रत को लेकर मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी।