{"_id":"62950798a9336916131e29f4","slug":"foot-overbridge-will-be-built-at-railway-crossing-will-get-relief-ambedkar-nagar-news-lko632995487","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, मिलेगी राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। करीब डेढ़ दशक के बाद जिला मुख्यालय से जुड़े लोगों की रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग पर सहमति जतायी गयी है। रेलमंत्री ने सांसद रितेश पांडेय को एक पत्र भेजकर जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज निर्मित करवाने के प्रस्ताव को मंजूर किए जाने की जानकारी दी है। इससे ओवरब्रिज की मांग को लेकर बीते डेढ़ दशक से आंदोलन कर रहे क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे हर दिन सैकड़ों स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों तथा तमाम यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में उन्हें जान हथेली पर रखकर रेलवे क्रासिंग को पार कर गंतव्य तक आना जाना पड़ता है। इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से मिले पत्र पर सांसद रितेश पांडेय ने क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया है।
अकबरपुर नगर के मध्य रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग डेढ़ दशक पहले ओवरब्रिज का निर्माण जाम से निजात दिलाने के लिए कराया गया था। ओवरब्रिज बन जाने के बाद नीचे की क्रॉसिंग को सामान्य आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। स्थानीय स्तर पर इसका खूब विरोध हुआ था। क्रॉसिंग को खुलवाने के लिए लंबा आंदोलन चला। इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आवाज बुलंद की।
इस दौरान सुझाव आया कि यदि क्रॉसिंग नहीं खुल पाती है, तो फुट ओवरब्रिज का ही निर्माण करा दिया जाए। इसे लेकर भी रेलवे की तरफ से कोई सकारात्मक घोषणा न होने से रेलवे क्रॉसिंग खुलने तथा फुट ओवरब्रिज बनने की आस लगभग टूटने लगी थी। ऐसे में रेलवे की तरफ से क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित व बेहद जरूरी फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को मंजूरी मिलना एक बड़ी राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अंबेडकरनगर रितेश पांडेय को पत्र भेजकर बताया है कि रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही काम को पूरा करा लिया जाएगा। रेलमंत्री के इस निर्णय की जानकारी सोमवार को साझा करते हुए सांसद रितेश ने कहा कि यह जनहित में एक बड़ा कदम है। इसका लाभ निश्चित रूप से प्रतिदिन हजारों नागरिकों, यात्रियों व छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
सांसद ने भेजा था रेल मंत्री को पत्र
अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज की जरूरत पूरी होने को लेकर सांसद रितेश पांडेय लंबे समय से प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने के साथ ही रेल महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को मंजूरी दिए जाने की मांग की। इसके जवाब में ही 25 मई को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद रितेश बताया कि अकबरपुर रेलवे क्रासिंग पर जनहित में फुट ओवरब्रिज की मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत दोनों तरफ सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। सांसद के नई दिल्ली स्थित आवास पर भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया कि इसका निर्माण अविलंब पूरा कराया जाएगा, इससे लोगों को जल्द ही लाभ मिलेगा।
इन्हें मिलेगा निर्माण से लाभ
फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने का सर्वाधिक फायदा स्कूली बच्चों को मिलेगा। सीढ़ियों का निर्माण हो जाने से रेलवे क्रासिंग को सुरक्षित पार किया जा सकेगा। रेलवे क्रासिंग के निकट आधा दर्जन से अधिक छोटे बड़े स्कूल हैं। स्कूल अवधि में सैकड़ों बच्चे पैदल ही क्रासिंग पार करने को विवश होते हैं। फुट ओवरब्रिज बनने से उसके ऊपर से होकर पटरी पार कर सकेेंगे। स्थानीय नागरिकों तथा यात्रियों के साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आने वाले होटलों के नागरिक भी फुट ओवरब्रिज का लाभ उठा सकेंगे।