फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food team seized 400 kg of salty food

Ambedkar Nagar News: खाद्य टीम ने सीज की 400 किलो नमकीन

Tue, 19 Mar 2024 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Food team seized 400 kg of salty food
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को औलियापुर स्थित आनंद एंड कंपनी नमकीन निर्माण इकाई से 60 हजार रुपये कीमत की 400 किलोग्राम नमकीन को सीज कर दिया है। जांच के लिए नमकीन का नमूना भी लिया है। इसके अलावा पांच अन्य प्रतिष्ठानों से पांच नमूने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने निबियहवा पोखरा स्थित मोहित मिष्ठान की दुकान से खोया, शिबलीपुर खुर्द बाजार में बजरंग मिष्ठान भंडार से खोया, रगड़गंज बाजार में प्रजापति मिष्ठान भंडार से बर्फी, शास्त्रीनगर में राजेश कुमार गुप्त सोनपपड़ी निर्माण इकाई से बेसन, राखी फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा आनंद एंड कंपनी नमकीन विनिर्माण इकाई औलियापुर से टीम ने नमकीन सेव व नमकीन मसाले का नमूना लिया। साथ ही मौके पर मिली करीब 60 हजार रुपये कीमत की 400 किलोग्राम नमकीन को सीज कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed