{"_id":"6616d36fdf96d6a4740dfb3d","slug":"food-safety-team-raided-a-dozen-shops-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-113602-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने एक दर्जन दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने एक दर्जन दुकानों पर मारा छापा
Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मिलावट के संदेह में किशमिश, सिंघाड़े का आटा, रिफाइंड तेल, देशी घी, रामदाना, लाल मिर्च पाउडर समेत 10 खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए।
टीम ने दोस्तपुर रोड स्थित राजेंद्र साहू मिष्ठान भंडार से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। कलेक्ट्रेट के निकट अमन जनरल स्टोर से सिंघाड़े का आटा, रगड़गंज बाजार स्थित वर्मा ब्रदर्स की दुकान से मूंगफली, किशमिश व तेल का नमूना, इसी बाजार स्थित रामनयन किराना स्टोर से किशमिश, राम ट्रेडर्स को दुकान से देशी घी, दहीरपुर स्थित अविरल किराना स्टोर से रामदाना पट्टी, रगड़गंज स्थित देव सुपर मार्केट से लालमिर्च पाउडर, श्रवणक्षेत्र स्थित ऋषभ किराना स्टोर से किशमिश, यहीं के विवेक किराना स्टोर से मूंगफली दाने व बेनीपुर स्थित अनिरुद्ध किराना स्टोर से रामदाना पट्टी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
इस दौरान चंद्रप्रकाश यादव, पुरेंद्र यादव, हंसराज प्रसाद, मनीषा सिंह, अखिलेश कुमार मौर्य व आदर्श प्रताप टीम में शामिल रहे।