{"_id":"5f4693b38ebc3e3cdd24dce5","slug":"food-ambedkar-nagar-news-lko5369973190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग ब्रांड के वनस्पति तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
गौरतलब है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सघन छापेमारी अभियान चलाए जाने का निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में बुधवार को अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर, पहितीपुर, कटेहरी, जलालपुर, बसखारी, जलालपुर में सघन जांच अभियान चलाया।
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शाही परिवार व तुलसी ब्रांड तेल, तिल का तेल आरआरके गोल्ड ब्रांड, सुल्तान कोल्हू व बैलेंस ब्रांड तेल, मूंगफली का तेल, अमृत गोल्ड ब्रांड तेल, राइस ब्रांड ऑयल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।