{"_id":"58a73ce04f1c1b6439d84789","slug":"follow-traffic-rules-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का गंभीरता से करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का गंभीरता से करें पालन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय में हाईटेक वाहन के माध्यम से दी जा रही लोगों को यातायात संबंधी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व चार पहिया वाहन चला रहे हैं तो सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। सावधानी बरतने पर ही दुर्घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता है। ये बातें शुक्रवार को लखनऊ से अकबरपुर पहुंची यातायात जागरूकता वैन के साथ आए प्रभारी संजय व लालजी ने कही।
विज्ञापन
वैन पर लगे प्रोजेक्टर के जरिये लोगों को यातायात संबंधित जानकारी दी गई। एआरटीओ अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि तनिक सी असावधानी से घर की खुशियां गम में बदल सकती हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियम जरूर बताएं। कर्मचारी राजन पांडेय ने बताया कि वैन 28 फरवरी तक जिले में रहेगी। इस दौरान विभिन्न तहसील क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रवेश कुमार व अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन