{"_id":"62951000ee12293c1a0571d2","slug":"follow-traffic-rules-life-will-be-safe-ambedkar-nagar-news-lko633002274","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का करें पालन, सुरक्षित रहेगी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का करें पालन, सुरक्षित रहेगी जिंदगी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। तनिक सी लापरवाही से परिवार की खुशियां गम में बदल जाती हैं। वाहन चलाने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि वाहन की गति अनियंत्रित न होने पाए। कभी कभी देखा जाता है कि सड़क पर जब छात्राएं साइकिल से चलती हैं, तो पूरा फैलकर चलती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस प्रकार की लापरवाही ही मार्ग हादसे का सबब बनती हैं।
यह बातें जिला यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने कही। वे वंशराज स्मारक आदर्श विद्यालय बसखारी रोड अकबरपुर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर मौजूदा समय में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को उनके अधिकार व सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़ चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। विद्यालय संरक्षक अविनाश वर्मा व प्रबंधक रामदीन वर्मा ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। अपने अस्तित्व को पहचानना होगा, आत्मनिर्भर होना होगा।
सुरक्षा को लेकर पुलिस है मुस्तैद
महिला सिपाही अनुपमा पाण्डेय व कल्पना सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। कहा कि सभी को आत्मनिर्भर बनना होगा। विषम परिस्थितियों से लड़ने के लिए खुद को मजबूत करना होगा। तमाम कठिनाई के बाद सफलता मिलती ही है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि बेहतर शिक्षा हासिल करने के साथ ही खुद को अंदर से मजबूत करें। मनीषा, अमिता व अजोरी चौधरी ने 112, 1090 समेत कई अन्य प्रकार की सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में इन सेवाओं का प्रयोग वे कर सकती हैं। पुलिस तत्काल उनकी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
लापरवाही से होते मार्ग हादसे
पुलिस पाठशाला में यातायात को लेकर जो जानकारी दी गई है, उसका न सिर्फ मैं खुद शतप्रतिशत पालन करूंगी, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करूंगी। यह पूरी तरह से सत्य है कि तनिक सी लापरवाही के चलते मार्ग हादसे होते हैं। हादसे का शिकार युवा अधिक होते हैं। कारण यह कि वे पूरी तरह से यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन नहीं करते। ऐसा नहीं होना चाहिए।
प्रिया वर्मा
जागरूकता से मिलेगी राहत
आधुनिकता के दौर में भारत जैसे देश में मार्ग हादसों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका कारण एक तो सड़कों पर बढ़ता वाहनों का दबाव है, तो दूसरा यातायात नियमों की अनदेखी करना है। तमाम प्रकार के प्रचार प्रसार के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी हादसे हो रहे हैं। हम सभी को जागरूक होना होगा। तभी हादसों पर अंकुश पाया जा सकता है।
गीता देवी
मिशन शक्ति को बनाना होगा मजबूत
मौजूदा समय में महिला सशक्तीकरण के तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को अधिकार व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार की यह एक अच्छी पहल है। इससे जाहिरी तौर पर महिला हिंसा व उत्पीड़न पर अंकुश लग सकेगा। साथ ही युवतियां व छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर सज हो सकेंगी।
मुस्कान बानो
शिक्षा से मिलेगी तमाम राहत
घरेलू हिंसा में वृद्धि का मुख्य कारण महिलाओं द्वारा हिंसा को चुपचाप सह लेना है। इसके अलावा आधी आबादी का शत-प्रतिशत साक्षर न होना है। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। किसी भी प्रकार की हिंसा का मजबूती के साथ सामना करते हुए आवाज बुलंद करनी होगी। इसके लिए शतप्रतिशत साक्षर होना जरूरी है।
साहिबा बानो
सराहनीय है यह प्रयास
अमर उजाला सदैव से अपने सामाजिक सरोकारों को लेकर सजग रहता है। समय समय पर आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहता है। इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं को काफी जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इन जानकारियों को यदि जीवन में पूरी तरह से उतार लिया जाए, तो समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समय समय पर करते रहना चाहिए।
पल्लवी
वाहनों की गति रखें नियंत्रित
यदि वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं और यातायात नियमों का पूरी मजबूती के साथ पालन करें, तो मार्ग हादसों पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकता है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि मार्ग हादसों पर रोक लाने के लिए न सिर्फ स्वयं जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही हादसे रोके जा सकते हैं।
खुशी मिश्रा
अधिकारों को लेकर रहें जागरूक
महिलाओं, युवतियों व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। विषम परिस्थितियों में इन सेवाओं का प्रयोग सभी को पूरी मजबूती के साथ करना चाहिए। जब तक अपने अधिकार व सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं होंगे, तब तक महिलाओं, युवतियों व छात्राओं के साथ ही होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है।
समरीन फातिमा
असर दिखायेगी यह पहल
मौजूदा समय में पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। सिर्फ अभियान चलाने से महिला हिंसा पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है। जरूरत इस बात की है कि महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाए और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक महिला हिंसा पर अंकुश नहीं पाया जा सकता।
श्रद्धा तिवारी
महिलाओं को उपलब्ध हो रोजगार
फोटो 30
महिला सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन इनका समुचित लाभ महिलाओं को मिल सके, इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। महिलाएं सशक्त तभी होंगी, जब उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा व सम्मान मिले। इसके अलावा रोजगार के माध्यम उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही शतप्रतिशत साक्षरता भी तय किया जाए।
अंसुती
आयोजन में भागीदारी से गर्व
मैं अमर उजाला का आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिला। महिला सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि जो जानकारियां कार्यक्रम में मिली हैं, उस पर शतप्रतिशत काम कर सकूं। इस प्रकार के आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए।
शालू यादव