{"_id":"6282961c0bcd852e852553f5","slug":"follow-the-ideals-of-gautam-buddha-ambedkar-nagar-news-lko630899722","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध के बताए आदर्शों पर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध के बताए आदर्शों पर चलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को गौतम बुद्ध की जयंती उल्लास से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के निकट बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में हुआ।
कलेक्ट्रेट के पास आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ बसपा नेता चंद्रप्रकाश वर्मा ने गौतम बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गौतम बुद्ध ने अपना जीवन दबे-कुचले लोगों के उत्थान में लगा दिया था। समाज के उत्थान के लिए उन्होंने राजपाट त्याग दिया था। सत्य की तलाश में उन्होंने घर छोड़ा। लुंबनी में उन्हें बरगद के पेड़ के नीचे सत्य का ज्ञान मिला। इसी के बाद उन्हें महात्मा बुद्ध के नाम से जाना जाने लगा।
कहा कि उनका कहना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति खुशहाल रहेगा, तो न सिर्फ समाज, बल्कि देश का भी विकास तेजी से होगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि गौतम बुद्ध के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि बुद्ध जयंती को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। बुद्ध का जन्म एक साधारण मनुष्य के रूप में हुआ था। उनका नाम सिद्धार्थ था। ज्ञान प्राप्त होने के बाद उन्हें महात्मा गौतम बुद्ध के नाम से जाना जाने लगा। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता दयाराम राजभर, दिलीप विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बुद्ध जयंती के मौके पर डॉ. अंबेडकर प्रतिभा खोज समिति डांड़ी महमदपुर के तत्वावधान में प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 में प्रतिभाशाली 15 बच्चों को सम्मानित किया गया। समिति संरक्षक रामसुमन, जितेंद्र, चंद्रभान, दिवाकर, नरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र, कृपाशंकर, रामबली आदि ने प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में सीलिंग फैल व तृतीय पुरस्कार के रूप में बैग दिया। शेष बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ी दी गई। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर दयाराम, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी आयोजन हुए।