{"_id":"b11cd9b92ffde5a3786c00e183270499","slug":"fog-also-could-not-stop-elderly-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा भी नहीं रोक सका वृद्धों के कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा भी नहीं रोक सका वृद्धों के कदम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कक्ष में घने कोहरे के चलते उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा था तो उनके लिए विशेष रूप से प्रकाश की व्यवस्था की गई। नगपुर मतदान केंद्र पर मिले 74 वर्षीय जगराम व 85 वर्षीय वृद्धा छोहारा देवी ने कहा कि जब से सरकार ने उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने हक दिया, तब वे लगातार प्रत्येक चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
घने कोहरे व ठंड ने कुछ देर के लिए उनके कदम आगे बढने से रोके, लेकिन मतदान के जोश ने उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचा दिया। वाजिदपुर मतदान केंद्र पर मिले मोहम्मद अनीस 77 वर्ष अपनी पत्नी रुखसाना 71 के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कहा कि कुछ देर तो उन्होंने मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन जब इसमें कोई सुधार नहीं हुआ, तो हम लोग मतदान करने के लिए निकल पड़े। खजुरी मतदान केंद्र पर मिले निशक्त रमाशंकर व संतोष ने कहा कि चाहे ठंड पड़े या फिर ओला, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन