फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   flood sitution knocks, water level cross 53 cm over red line

सरयू उफनाई, खतरे के निशान से 53 सेमी. ऊपर पहुंचा पानी

Wed, 21 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
flood sitution knocks, water level cross 53 cm over red line
विद्युतनगर/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के पानी ने और रौद्र रूप ले लिया है। मंगलवार को जल स्तर 11 सेंटीमीटर और बढ़कर खतरे के लाल निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ का पानी आलापुर तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में सड़कों के ऊपर से बहने लगा है।
विज्ञापन

कहीं नाव चलानी पड़ रही है तो कहीं सड़कों पर भरे पानी से होकर आवागमन करने की मजबूरी बन गई है। टांडा तहसील का उल्टहवा माझा गांव पूरी तरह पानी से घिरा हुआ है। शहरी आबादी की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे शहरियों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रखंड के अधिकारियों ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। नदी का पानी खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से 53 सेंटीमीटर ऊपर 93.26 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही पानी नदी के किनारे स्थित मोहल्लों व गांवों की ओर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनिया गांव के करीब पानी पहुंचने के साथ ही थिरुला नाला का भी जलस्तर नदी की उफान के चलते बढ़ गया है। उल्टहवा माझा, माझा कला, माझा चिंतौरा, केवटला, नसरुल्लाहपुर, अवसानपुर, नैपुरा, सलोना घाट, ढेलमऊ व डुहिया समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीणों की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
लगातार बढ़ रहे जल स्तर से ग्रामीणों को गांव से बाहर आवागमन करने में सबसे ज्यादा मुश्किलें हो रही हैं। धान की फसलें भी पानी में डूबती जा रही हैं। बाढ़ प्रखंड के अवर अभियंता विकासचन्द्र ने बताया कि शारदा बैराज व गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते जल स्तर में वृद्धि हुई है।
उधर, आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया व आराजी देवारा के मजरे कल्लू का पूरा, प्रसाद कुर्मी का पूरा, करिया लोनिया का पूरा, सिद्धनाथ का पूरा, पटपरवा, सत्यनरायण का पूरा, निषाद बस्ती व दलित बस्ती सरयू नदी के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। सरयू नदी के पानी में करीब 40 बीघा धान की फसल भी आ चुकी है।

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि सरयू नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। दोनों तहसीलों के एसडीएम से फीडबैक लेने के साथ ही जरूरत के अनुसार प्रभावित ग्रामीणों को मदद का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed