{"_id":"6192a6995d10ed0f6075c5a1","slug":"flood-of-faith-in-saptkosi-parikrama-ambedkar-nagar-news-lko604597734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय से गुजरते सप्तकोशी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली पर सोमवार को परिक्रमार्थियों की भीड़ जुटी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं ने श्रवणक्षेत्र पहुंचकर मड़हा बिसुही के संगम तट पर स्नान कर श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सप्तकोसी परिक्रमा की शुरुआत की। अन्नावां, शिवबाबा व अकबरपुर होते हुए श्रद्धालुओं ने पहितीपुर होकर श्रवणधाम पहुंचकर परिक्रमा का समापन किया। श्रद्धालुओं की आस्था व हितों को देखते हुए ग्राम प्रधान की ओर से जरूरी प्रबंध किए गए थे।
श्रवणक्षेत्र धाम से प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी देवोत्थानी एकादशी के मौके पर सप्तकोसी परिक्रमा हुई। श्रद्धालु बड़ी संख्या में सोमवार भोर से ही श्रवणधाम पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जहां घरों से स्नान कर पहुंचे थे, तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मड़हा बिसुही के संगम तट पर स्नान किया। इसके बाद विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं ने श्रवणधाम में स्थित मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सप्तकोसी परिक्रमा की शुरुआत की। श्रवणधाम से निकली श्रद्धालुओं की परिक्रमा अन्नावां, शिवबाबा, अकबरपुर, शहजादपुर होते हुए पहितीपुर बाजार से वापस श्रवणक्षेत्र पहुंची। श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन-अर्चन कर परिक्रमा का समापन किया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका। शिवबाबा धाम के अलावा शहजादपुर के राम जानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माथा टेका।
श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए चिउटीपारा की ग्राम प्रधान की ओर से न सिर्फ संगम तट पर सफाई की व्यवस्था कराई गई, जबकि प्रकाश व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। पुजारी बच्ची दास ने भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने में मदद की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिक्रमा को देखते हुए नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए थे। रास्ते के अलावा घाट पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।