{"_id":"628d24f6bc976b25c46d4a27","slug":"flood-of-faith-gathered-on-big-mars-ambedkar-nagar-news-lko632089023","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में ज्येष्ठ बडे़ मंगल के मौके पर मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु-
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जेठ के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने न सिर्फ मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका, वरन विधिविधान से पूजन-अर्चन कर सुख शांति की कामना की। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घर पर भी सुंदरकांड का पाठ व हवन-पूजन किया। कई स्थानों पर टेंट लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े मंगल की आस्था श्रद्धालुओं के बीच साफ दिखी। मंदिरों को भव्य ढंग से सजाकर विधिविधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया।
जेठ महीना बीती 17 मई से आरंभ हो चुका है। यह माह बजरंगबली के पूजन-अर्चन के लिए खास माना जाता है। इस बीच माह के दूसरे मंगल को श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर दिखी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का हनुमान मंदिरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तहसील तिराहे स्थित हनुमान मंदिर, शहजादपुर स्थित हनुमान मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर न सिर्फ माथा टेका, वरन पूजन-अर्चन कर समाज की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। जबकि कई मंदिरों में अखंड पाठ का आयोजन किया गया तो कहीं सुंदरकांड का पाठ कर हवन-पूजन हुआ।
शहजादपुर स्थित हनुमान मंदिर पर अखंड पाठ का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। पूरे दिन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तोें ने पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में भजन व कीर्तन के बीच महावीर को याद किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का कहना था कि ज्येष्ठ मंगल काफी खास होता है। इस माह में बजरंगबली का पूजन अर्चन विशेष तरीके से होता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस माह में जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं, वह निश्चित तौर पर पूरी होती हैं। इसलिए ज्येष्ठ मंगल का अपना विशेष स्थान है। इस बीच भंडारों का भी दौर बड़े पैमाने पर चला।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मारूत त्रिपाठी, विनय पांडेय, डब्लू उपाध्याय, उमेश तिवारी, रंजन दुबे, मुकेश श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, नीरज तिवारी, अलोपी अन्ना, वेद पाठक, जितेंद्र पांडेय, अतुल दुबे व अभिमन्यु पांडेय आदि मौजूद रहे। टांडा, अकबरपुर समेत कई और क्षेत्रों में इसी तरह के आयोजन हुए।