{"_id":"64ce88dacd2f1a3df705544b","slug":"flood-again-in-saryu-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1263-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू में फिर उफान, 24 घंटे में बढ़ा 20 सेमी. पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू में फिर उफान, 24 घंटे में बढ़ा 20 सेमी. पानी
Sat, 05 Aug 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
टांडा में फिर उफनाई सरयू नदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को पानी 20 सेमी. बढ़ गया। जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से महज 21 सेमी.नीचे रह गया है। जलस्तर में वृद्धि से टांडा व आलापुर के माझा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सरयू के जलस्तर में दो-तीन दिन से वृद्धि जारी है। शुक्रवार को जलस्तर 84.15 मीटर था। शनिवार को बढ़कर 84.35 मीटर हो गया। पानी चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंचने की स्थिति में माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया, कम्हरिया, अराजी देवारा और ढोलपुर के ग्रामीण बाढ़ को लेकर डरे हैं। रामनेवल, संग्राम, घनश्याम, मनीराम आदि का कहना है कि जलस्तर में जारी वृद्धि को देखते हुए पानी जल्द ही गांव तक पहुंच सकता है। यहीं चिंता टांडा के माझा क्षेत्र के लोगों को सता रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजीव सोनकर ने बताया कि बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।