फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people, two of them seriously bitten by snake

पांच लोगों को सांप ने डसा दो की हालत गंभीर

Thu, 21 Jul 2016 11:56 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five people, two of them seriously bitten by snake
सांप - फोटो : ANI
अलग अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में भी पांच लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अन्तर्गत साबुकपुर गांव निवासी दीपक (22) पुत्र आशाराम बुधवार देर शाम खेत से घर आते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अन्तर्गत करमपुर गांव निवासी मोहम्मद आलम (25) पुत्र मुख्तार आलम गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासिनी नीतू (15) पुत्री मनोज को गुरुवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केशवपुर गांव निवासी विनोद (45) पुत्र कुलदीप को बुधवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया।


तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अन्तर्गत खोरियापुर गांव निवासी दीपक (15) पुत्र लहुरी गुरुवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed