{"_id":"57531af14f1c1b6a7910ac18","slug":"five-people-suffering-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पांच पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पांच पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से बरसती आग के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी रामजी (60) को शनिवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी रामप्रसाद (65) पुत्र गिरधारी शनिवार सुबह डायरिया के शिकार हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी आजाद हुसैन (34) पुत्र रईस को शनिवार दोपहर डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर बाजार निवासिनी चंद्रावती (70) पत्नी लालबहादुर शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत बरहा गांव निवासी मोहम्मद मोईन (65) शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।