{"_id":"57546a4c4f1c1bcb47109088","slug":"five-people-sick-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पांच बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पांच बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में रविवार को भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी पांच लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत मथानी गांव निवासिनी विद्या जायसवाल (35) पत्नी रामसूरत रविवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत एलआईसी गली निवासी नीरज पांडेय (24) पुत्र रामसूरत पांडेय को डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासिनी शमीला (30) पत्नी अशरफीलाल रविवार को डायरिया की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी बाजार निवासिनी वंदना (17) पुत्री रामशुक्ल रविवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
उल्टी-दस्त होने पर उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासिनी उमा (22) पुत्री संतराम को रविवार दोपहर उल्टी-दस्त होने लगा।
परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।