{"_id":"60ba69b68ebc3e1f58272208","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko580996756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रामानुज (32) शुक्रवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना क्षेत्र में रामपुर सकरवारी गांव के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, बेवाना निवासी संतोष कुमार (25) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी जगन्नाथ (45) गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय किछौछा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी शमीम (56) शुक्रवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी अर्चना देवी (35) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।