{"_id":"607dc4488ebc3ebd050e866c","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko574924366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी अमित कुमार (35) सोमवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव के निकट पहुंचा, इसी बीच उधर से गुजर रही तज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी अनीस (19) सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी रामजी (26) सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी अनुराग (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी रामउजागिर (60) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।