{"_id":"57ffd22f4f1c1b8e1528fe19","slug":"five-people-injured-in-accidents-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच लोग घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच लोग घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर बतायी जाती है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर के गौहन्ना निवासी मंशाराम (58) पुत्र राजितराम बुधवार शाम किसी कार्य से अकबरपुर आए थे।
विज्ञापन
नई सड़क पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र के पियारेपुर निवासी अनिल (17) पुत्र रामसरोज गुरुवार सुबह टांडा के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी अनूप (20) पुत्र प्रदीप बुधवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, स्थिति गंभीर बतायी जाती है। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी विवेक (21) पुत्र कृपाशंकर बुधवार शाम बाइक सेे टांडा गया था।
विज्ञापन
गांव लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वह बाइक लेकर गिर पड़ा जिससे उसे काफी चोट लगी। इनके अलावा, अकबरपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी रामशिरोमणि (52) पुत्र अच्छेलाल गुरुवार सुबह अकबरपुर नगर के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।