{"_id":"577d46a14f1c1b446c7f9d5c","slug":"five-people-from-snakebite-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से पांच लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से पांच लोगों की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच लोग की हालत सर्पदंश से गंभीर हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही जिले में सर्पदंश की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
प्रतिदिन जिला अस्पताल में चार से पांच मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी जिला अस्पताल में कुल पांच लोग भर्ती हुए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी राहुल (18) पुत्र राममूरत को बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। घर जाकर उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इतने में उसे चक्कर आने लगा तो परिवारीजन घबड़ा गए। वे फौरन निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजा (10) पुत्र रामनयन मंगलवार देररात बिस्तर पर सोने जा रहा था। अचानक उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
रात में ही परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी सेवक (32) पुत्र जयशंकर को बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासिनी रेखा (40) पत्नी नन्हेलाल व इसी थाना क्षेत्र के बटेलीपुर निवासी जितेंद्र पुत्र रामठौर को भी सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्पदंश के शिकार सभी पीड़ितों की हालत सामान्य बतायी जाती है।