{"_id":"6406a24e13e12ace3f0717a7","slug":"five-people-fined-for-spreading-dirt-ambedkar-nagar-news-c-13-1-118199-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच लोगों पर गंदगी फैलाने को लेकर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच लोगों पर गंदगी फैलाने को लेकर जुर्माना
Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दस्तक अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका अकबरपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर समेत अन्य जगहों पर जांच की गई। दिशा-निर्देशों के बावजूद इधर-उधर कूड़ा-करकट फेंकने पर पांच लोगों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर पालिका अकबरपुर के डीपीएम हृदयानंद यादव व स्वच्छता टीम के लीडर आशीष शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अब्दुल्लापुर व अन्य स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। पाया गया कि कुछ लोगों ने निर्धारित स्थान पर कूड़ा-करकट न फेंककर इधर-उधर फेंका है। गीला व सूखा कचरा भी अलग-अलग नहीं रखा गया है। इस पर जगह-जगह फैलाई गई गंदगी की फोटो ली और रिपोर्ट दी।
ईओ अकबरपुर नगर पालिका बीना सिंह ने बताया कि निर्देशों की अवहेलना में सीतारामजी शरणालय धर्मशाला पर 250 रुपये, पीडब्ल्यूडी दफ्तर के पास आदित्य लंच हाउस पर पर 250 रुपये, वार्ड नंबर 17 शहजादपुर निवासी राहुल गुप्ता पर 250 रुपये, वार्ड नंबर 18 निवासी वजीर अहमद पर 500 रुपये व फव्वारा तिराहा के निकट वेज कवाब पराठा एवं बिरियानी कार्नर पर 750 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर थूका या फिर इधर-उधर कूड़ा करकट फेंका तो कार्रवाई की जाएगी।