फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five patients of the high fever admitted to the hospital

तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Five patients of the high fever admitted to the hospital
hospital - फोटो : demo pic

दिन-प्रतिदिन तेज बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार को भी पांच और लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी रंगीलाल (58) पुत्र संतराम शुक्रवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया।

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी खुशीराम (35) पुत्र बरखू गुरुवार को तेज बुखार की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने शनिवार भोर में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी आयशा खातून (48) पत्नी वसीम को तेज बुखार चढ़ने पर शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर बाजार निवासी चंदन (22) पुत्र अमरजीत को शुक्रवार दोपहर तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया। तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी भोजपुर गांव निवासिनी सुनीता (28) पत्नी लालचंद्र को शनिवार सुबह तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed