{"_id":"57ed596d4f1c1bc01c574299","slug":"five-patients-admitted-suffering-with-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब तेज बुखार से पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। गुरुवार को भी तेज बुखार की चपेट में आए पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए, एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर बाजार निवासिनी अंतिमा तिवारी (20) पुत्री रामपूजन गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमनाथपुर गांव निवासिनी निर्मला (40) पत्नी रामप्रसाद को बुधवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकुनपुर गांव निवासिनी पूनम (17) पुत्री कृपाराम को गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना बाजार निवासी नरेंद्र (26) पुत्र महेंद्र को बुधवार दोपहर तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहन गांव निवासी रामजीत (40) पुत्र रामबेचन को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद गुरुवार सुबह परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।