{"_id":"66391819c5c8637e6f06958e","slug":"five-papers-filled-on-last-day-total-16-nominations-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-114771-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंतिम दिन भरे गए पांच पर्चे, कुल 16 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंतिम दिन भरे गए पांच पर्चे, कुल 16 नामांकन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। पर्चा दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने तक सोमवार को कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इन सभी प्रत्याशियों ने कुल 29 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। बसपा व सपा प्रत्याशियों ने इस बीच सोमवार को एक बार फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
अंबेडकरनगर में लोकसभा चुनाव छठे चरण में कराया जा रहा है। इसके लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ लेकिन 30 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो गई। भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशियों ने बीते दिनों ही नामांकन कर दिया था।
अंतिम दिन सोमवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने सोमवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर फिर से पर्चा भरा। पार्टी ने अंबिका को यहां का प्रभारी बनाया है। नामांकन से पहले उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी की। बसपा प्रत्याशी कमर हयात ने भी सोमवार को दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निवाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों के दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नौ मई को नामांकन पत्रों की वापसी की जा सकेगी।