{"_id":"66e082f4c0ed295a2f017305","slug":"five-new-police-booths-will-be-built-for-the-security-of-bullion-traders-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120989-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को बनेंगे पांच नए पुलिस बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को बनेंगे पांच नए पुलिस बूथ
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी - संवाद
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को सराफा कारोबारियोंं की सुरक्षा के मद्देनजर बैठक का आयोजन हुआ। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया। कहा कि जिले में पांच नए पुलिस बूथ बनाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
सुल्तानपुर व अन्य क्षेत्रों में हुई घटनाओं के बाद से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से सराफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा व अन्य प्रबंधों को लेकर चर्चा की। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने एसपी से सराफा व्यापारियोंं की सुरक्षा को लेकर अकबरपुर के लोहिया मूर्ति के निकट, बंदीपुर, जलालपुर, बरियावन बाजार में पुलिस बूथ बनाने की मांग रखी। एसपी ने जल्द व्यवस्था कराने का भरोसा दिया।
एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने सराफा व्यापारियोंं से अपनी दुकान के साथ ही बाजार में भी सीसीटीवी लगवाने की अपील की। कहा कि दुकान के बाहर सीसीटीवी लग जाने के बाद उसे पुलिस लाइन स्थित निगरानी कंट्रोल रूम से जोड़कर दिन-रात निगरानी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ने पर तत्वरित कार्रवाई की जा सके। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने सराफा करोबारियोंं से कहा कि ऐसे तो सभी बड़ी सराफा दुकानों में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन अभी भी छोटी बाजारों में स्थित कई दुकानोंं पर व्यवस्था नहीं है। सभी जल्द से जल्द सीसीटीवी लगवा लें। सभी कारोबारियों से किसी भी संदिग्ध के दिखाई देने या ऐसे तत्वोंं पर नजर रखकर पुलिस को सूचना देने की भी अपील की। इस दौरान जनपद के कई सराफा काराेबारी मौजूद रहे।