{"_id":"671d34f7abd495afc60e87c2","slug":"five-more-dengue-patients-found-total-number-37-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123530-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डेंगू के पांच मरीज और मिले, कुल संख्या हुई 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डेंगू के पांच मरीज और मिले, कुल संख्या हुई 37
Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले। इससे कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हो गई है। इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 121 लोग डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
डेंगू रोग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोज दो चार मरीज सामने आ रहे हैं। यह संख्या कभी-कभी बढ़ भी जाती है। शनिवार को पांच नए मरीज सामने आए। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल समेत सभी नौ सीएचसी, 29 पीएचसी पर एलिजा और आरोग्य मंदिर पर आरडीपी किट के माध्यम से जांच की जा रही है।
एक जनवरी से अब तक 3658 टेस्ट किए गए। इनमें 121 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। गत वर्ष डेंगू के एक वर्ष में 409 केस सामने आए थे। बीते अक्तूबर माह में 216 केस आए थे जबकि इस वर्ष अक्तूबर माह में अब तक 70 मरीज मिले हैं। इन दिनों अकबरपुर में चार, रामनगर में एक, भीटी में दो, जहांगीरगंज में एक, टांडा में 15, भियांव में तीन, जलालपुर में सात व कटेहरी में चार मरीज सक्रिय हैं। सभी विकास खंडों में दो-दो टीम संचारी अभियान के तहत कार्य कर रही है।