{"_id":"62eab5a629507902e622c690","slug":"five-injured-one-serious-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6425498122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसों में पांच घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के अवसानपुर निवासी जगदीश (63) बुधवार को घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी अनवर (31) बुधवार को बाइक से कटेहरी जाते समय शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी कोतवाली क्षेत्र के पसियापारा निवासी शांति देवी (36) बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासी संदीप (36) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय घर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी सरोजा देवी (45) बुुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा यादव नगर मार्ग पर बुधवार शाम साइकिल व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। घटना होते ही इर्द गिर्द के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल एंबुलेंस कर्मियों को अवगत कराया। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस टीम ने युवक को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की तबीयत में सुधार न होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।