फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured, one referee in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five injured, one referee in vehicle collision
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई वाहनों की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी मेराज (28) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह अरिया बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर निवासी राकेश कुमार (36) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी जगदंबा (66) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी राजितराम (35) मगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी शालिनी (42) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed