फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured, one referee in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five injured, one referee in vehicle collision
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर निवासी रामबुझावन (62) बुधवार पूर्वाह्न साइकिल से अन्नावां गया हुआ था। दोपहर में वापस लौटने के दौरान अन्नावां के निकट ही उधर से गुजर रही जीप ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी रामअरज (55) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियावर निवासी अजीत कुमार (32) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासी ऊषा (36) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीती रात गौहन्ना चौराहे पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने पूछताछ में अपना नाम युवराज निवासी तमिलनाडु बताया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed