फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured including woman in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में महिला समेत पांच घायल

Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five injured including woman in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले मेें अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी बिपिन (30) सोमवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, तमिलनाडु प्रांत निवासी युवराज (30) सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी गांव निवासी उर्मिला देवी (36) रविवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। जलालपुर निवासी राजेंद्र कुमार (45) सोमवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर मोहल्ला निवासी रहमान (25) देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान सद्दरपुर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed