फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured including old lady due to vehicle collision

वाहनों की टक्कर से वृद्धा समेत पांच घायल

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five injured including old lady due to vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के हर्निडी लखनपुर गांव निवासी आशा देवी (65) अपने पुत्र अवधेश के साथ रविवार को दोपहर बाइक से हीरापुर से अपने घर जा रही थीं। बताया जाता है कि जब वह हीरापुर बाजार से कुछ आगे बढ़े तो इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। हालांकि दूसरा बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी अशोक कुमार (25) बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी राम लखन रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। इसी दौरान फव्वारा तिराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर निवासी मोहम्मद रफीक शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान हरिया बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed