{"_id":"574b31c84f1c1b7b28108f42","slug":"five-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जिनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरियावन निवासी हरिओम (19) पुत्र मुस्सन शनिवार देर शाम बरियावन बाजार में सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया निवासी मुकेश सिंह (32) पुत्र हरिहर सिंह रविवार दोपहर अकबरपुर आते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। बाजारवासियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी सुरेंद्र (73) पुत्र हरीराम शनिवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा थाना क्षेत्र के पक्खनपुर निवासी मालती (16) पुत्री कुंजल रविवार को मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई।
उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथी निवासी सरिया (35) पत्नी अशोक रविवार को दोस्तपुर के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।