फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five including woman injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल

Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five including woman injured in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज निवासी मनीष कुमार (32) रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी राजेश कुमार (32) शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर निवासी इमरान (39) बीती देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी ममता (29) रविवार को सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर ही थी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी सुनील (39) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed