{"_id":"634312bb379eca187f5cb2b3","slug":"five-arrested-for-cheating-online-ambedkar-nagar-news-lko652117723","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने छापा मारकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन लाख रुपये नकद, छह मोबाइल व एक कार भी बरामद हुई है। टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य जलालपुर मोड़ पर एक कार में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही स्वॉट टीम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तौसीफ अहमद निवासी जेहदीपुर, थाना माधोगंज हरदोई, मोईनुद्दीन सिद्दीकी निवासी महरवा पैलेस करैली, थाना करैली, जिला प्रयागराज, मोहम्मद अमजद उर्फ गब्बर निवासी तुलसीपुर करैली, रियाज खां निवासी मनोहरदास का पूरा अकबरपुर, प्रयागराज, अरविंद उर्फ गुड्डू निवासी किशुनपुर कबिरहा, थाना जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा छह मोबाइल फोन भी मिले। मौके पर मिली कार को भी पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया। अकबरपुर कोतवाली लाने के बाद आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि ये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उपभोक्ताओं के खाते से पैसे गायब करने का काम करते हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।