फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First they recovered the pistol, then recovered 80 thousand rupees

Ambedkar Nagar News: पहले बरामद किया तमंचा, फिर वसूले 80 हजार

Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
First they recovered the pistol, then recovered 80 thousand rupees
अंबेडकरनगर। रफीगंज चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों की प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पाया गया है कि पहले पुलिस कर्मियों ने युवकों के पास से तमंचा बरामद किया और फिर उसके नाम पर सौदेबाजी करते हुए 80 हजार रुपये ले लिए थे। एएसपी (पूर्वी) जल्द अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। ऐसे में चार पुलिस कर्मियों की मुश्किलें जल्द और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कटका थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी सुबानी और आजमगढ़ निवासी राम अनुज को बीते शनिवार को अवैध शस्त्र रखने के मामले में पुलिस कर्मियों ने चौकी बुलाकर पूछताछ की थी। सेटिंग-गेटिंग के बाद दोनों युवकों को पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया था। इस प्रकरण में लापरवाही मिलने पर एसपी केशव कुमार ने रफीगंज चौकी प्रभारी दिलेश सरोज, उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी, सिपाही विजय प्रताप, पंकज को निलंबित कर दिया है। एसपी इन पुलिस कर्मियों की प्रारंभिक जांच भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

यह जांच एएसपी (पूर्वी) श्यामदेव को सौंपी है। अब एएसपी ने प्रारंभिक जांच गोपनीय तरीके से शुरू कर दी है। जांच की शुरुआत में ही इन पुलिस कर्मियों की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। आरोपियों को पकड़ने के बाद पैसा लेकर छोड़ देना इनका पेशा बन गया था। दो युवकों को चौकी बुलाकर पूछताछ वाले प्रकरण में ही पुलिस कर्मियों की तरफ से मनमानी की गई। पैसा लेकर न सिर्फ युवकों को छोड़ दिया, बल्कि संबंधित थाना प्रभारी और सीओ तक को गुमराह किया। एएसपी का कहना है कि जल्द ही वह अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed