{"_id":"685b0fe21bf81ee40a0fb712","slug":"first-the-rain-then-the-humidity-made-us-wet-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-137235-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पहले बारिश, फिर उमस ने किया तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पहले बारिश, फिर उमस ने किया तरबतर
Wed, 25 Jun 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर अकबरपुर में पड़ीं बौछारें।
अंबेडकरनगर। मौसम की चाल ने एक बार फिर आमजन को असमंजस में डाल दिया। सुबह बादलों की घनी चादर से आसमान ढका रहा, जिससे ठंडक महसूस हुई और लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद बंधी। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के बाद तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने पूरा दिन बेहाल किया। शहर में सुबह के समय हल्की ठंडी हवा और बादलों की मौजूदगी ने मौसम को सुहाना बना दिया था। करीब 11 बजे आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, लेकिन इसका असर चंद मिनटों तक रही रहा। करीब 15 मिनट बाद ही बारिश रुक गई और मौसम खुलना शुरू हो गया। धूप निकलने के बाद हुई उमस के कारण लोग घरों, दुकानों और दफ्तरों में भी बेचैनी से दिन गुजारते रहे। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को हल्की बूंदाबांदी से कोई लाभ नहीं मिला। बार-बार बदलते मौसम और अपर्याप्त वर्षा के चलते खेतों में धान की रोपाई की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। किसानों ने पहले से खेतों की तैयारी कर ली थी, लेकिन पर्याप्त नमी न होने के कारण रोपाई रुकी पड़ी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता करीब 70 प्रतिशत बनी रही।
यह रहा मौसम का हाल
भीटी क्षेत्र में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। कटेहरी क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे झमाझम बारिश हुई। फिर दो बजे मौसम सामान्य हो गया। विद्युतनगर क्षेत्र में सुबह के समय बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप ने बेहाल किया। जलालपुर में सुबह से दो बार हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। आलापुर क्षेत्र में सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच हल्की बौछारें पड़ीं। राजेसुल्तानपुर में तेज बारिश दिन में कई बार हुई। बसखारी क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप निकली।