{"_id":"c686661d49ebb7e6a326409535340fea","slug":"first-day-1980-nomination-papers-file-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दाखिल हुए 1980 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दाखिल हुए 1980 नामांकन पत्र
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार इस ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 107 पदों के लिए सोमवार को 437 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पदों के लिए 143 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक में 104 प्रधान पदों के लिए 540, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पदों के लिए 302 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार 72 ग्राम प्रधान पदों के ळिए 344 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पदों के लिए 215 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
इस प्रकार तीनों विकास खण्ड में 283 ग्राम प्रधान पदों के लिए 1320 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3467 पदों के लिए 660 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि सोमवार को पहले दिन नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करने दिया जा रहा था। बताया कि तीनों विकास खण्डों में नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी।