{"_id":"629ba5752be0bd2af4328ade","slug":"firing-of-animal-smugglers-on-police-and-villagers-stirred-up-ambedkar-nagar-news-lko63374994","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और ग्रामीणों पर पशु तस्करों की फायरिंग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और ग्रामीणों पर पशु तस्करों की फायरिंग से हड़कंप
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा मांझा में शनिवार को पशु वध की सूचना पर की गयी घेराबंदी के बाद पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से पूरे गांव क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य आरोपी मौके पर गच्चा देकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस टीम ने मौके से पांच क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ वध करने के उपकरण और तीन बाइक भी बरामद की।
शनिवार देर शाम सरयू नदी के किनारे बसे गांव नैपुरा मांझा गांव में ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक घर में पशु वध किया जा रहा है। ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण का आरोप है कि जब उन्होंने घर के अंदर चलकर जांच की बात कही तो उन्हें भगाने के लिए पशु तस्करों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीण पीछे हट गए। इस बीच सूचना के बाद इब्राहिमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। एसओ प्रमोद सिंह के टीम के साथ गांव के नजदीक पहुंचते ही पशु तस्कर फिर से फायरिंग करने लगे।
एसओ ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और एसपी को दी। इसके बाद थोड़ी ही देर में टांडा कोतवाल और अलीगंज एवं हंसवर थानाध्यक्ष भी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। मांझा क्षेत्र होने के कारण पुलिसकर्मियों ने वाहन दूर खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपियों के घर की चारों तरफ से घेराबंदी की गयी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सूझबूझ दिखाते हुए दो आरोपियों शोएब और आमिल को पकड़ लिया जबकि बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।