{"_id":"938879fd13a226c54bb6091f08737bb1","slug":"firing-and-stones-in-the-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे ग्रामीण भी भड़क गए। उन्होंने भी जवाब में पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। इससे एसओ व एक सिपाही जख्मी हो गए। यही नहीं निर्माण में दखलंदाजी से ग्रामीणों ने मालीपुर बाजार में जाम लगा दिया। बाद में एडीएम व सीओ जलालपुर ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
गांव निवासी रामदास यादव तथा किशुन यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। रामदास के घर के सामने लगभग सात बिस्वा का भूखंड है। इस पर दोनों अपना हक जता रहे हैं। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार जलालपुर ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तो भूखण्ड किशुन यादव पक्ष का निकला।
विज्ञापन
इसी भूमि पर गुरुवार सुबह किशुन पक्ष के लोग बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस पर मौके पर भगदड़ गई। रामदास इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापक बताए जाते हैं, जबकि उनके बड़े भाई कानपुर देहात के एसपी हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसओ अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी पथराव किया गया। इस पर एसओ व एक सिपाही को चोटें भी आईं। बताते हैं कि पथराव पर पुलिस पीछे हट गई। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर मालीपुर बाजार पहुंचे और जाम लगा दिया।
इसके बाद एडीएम रामसूरत पांडेय व सीओ जलालपुर ओकार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में अधिकारियों ने निर्माणस्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अपनी देखरेख में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
एसओ श्री यादव ने पथराव व हवाई फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने महज कुछ देर के लिए जाम लगाया था, लेकिन समझाने बुझाने के बाद खत्म करा दिया गया। उन्होंने खुद को या सिपाही को चोट लगने से भी इंकार किया है। बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। उधर एसपी पंकज ने बताया कि कोई मारपीट या पथराव जैसी घटना नहीं हुई थी।