फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire personnel sanitize government offices

अग्रिशम कर्मियों ने अभियान चलाकर सरकारी दफ्तरों को किया सैनिटाइज

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Fire personnel sanitize government offices
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया। न सिर्फ भवन के बाहरी भाग बल्कि विभिन्न कक्षों को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व सफाई कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन किया जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बीच जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, घनश्याम व भानुप्रताप आदि ने कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, अकबरपुर तहसील समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया। मुख्य गेट से लेकर परिसर की सड़कों, भवन के बाहरी भाग के साथ ही विभिन्न कक्षों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सैनिटाइजेशन के दौरान संबंधित कार्यालयों में खड़े वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ज्यादातर कार्य घर से ही करना चाहिए। अत्यंत जरूरी होने पर ही मास्क लगाकर घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed