{"_id":"ad9fd052aef20bc881ae132902359021","slug":"fire-in-stockyard-bull-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला लगी आग, बैल मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला लगी आग, बैल मरा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक रविवार देर सायं गांव निवासी राजकिशोर गौड़ की पशुशाला में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई गोबर की कंडी से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने इर्दगिर्द के घरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि तब तक राजकिशोर का बैल झुलसकर मर चुका था, जबकि रामधेश्याम की लगभग 30 हजार रुपये की नाइलान की बनी मछली मारने वाली जाल, राजकिशोर का 6 कुंतल गेहूं, 10 कुंतल भूसा व कीमती लकड़ी तथा देवीलाल व हीरालाल की छप्पर आंशिक रूप से जल चुकी थी। आग की घटना में कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन