फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire due to leak in cylinder, loss of five lakhs

सिलेंडर में रिसाव से लगी आग से पांच लाख का नुकसान

Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire due to leak in cylinder, loss of five lakhs
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में आग की चपेट में आकर अधिवक्ता कार्यालय में पड़ी अधजली फाइलें - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर गांधी चौक पर बीती रात सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते लगी आग से लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इसमें डेरी के सामानों के साथ ही भवन के ऊपरी हिस्से में रह रहे जीएसटी का काम करने वाले एक अधिवक्ता की सैकड़ों फाइलें भी जल र्गईं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर गांधी चौक में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जबकि चौक क्षेत्र स्थित यदुवंशी डेरी में सिलेंडर में गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना अकबरपुर फायर टीम को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर फायर स्टेशन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में की जा सकी। तब तक आग की चपेट में आकर डेरी के लगभग तीन लाख के सामान जलकर खाक हो गए। इसके अलावा भवन के ऊपरी हिस्से में स्थित जीएसटी का काम करने वाले अधिवक्ता जयप्रकाश भार्गव का कार्यालय भी जलकर खाक हो गया। कार्यालय में व्यापारियों के आयकर, जीएसटी आदि से जुड़ी सैकड़ों फाइलें, फर्नीचर, लैपटॉप, इनवर्टर आदि जलकर नष्ट हो गया। इससे अधिवक्ता को भी करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed