फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire caused by fireworks at the wedding ceremony, six home Ashes

शादी में आतिशबाजी, लगी आग, छह घर जल

Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by fireworks at the wedding ceremony, six home Ashes
अंबेडकरनगर के उदयापुर गांव में आतिशबाजी के चलते लगी आग से राख हुआ घर व सामान। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र जैतपुर के उदयापुर गांव में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव में आयी बारात में हो रही आतिशबाजी से एक के बाद एक छह घर आग की भेंट चढ़ गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा लिया। दूल्हे व दो-चार अन्य लोगों को छोड़ बाकी बाराती गांव से भाग निकले।

विज्ञापन


आग से सभी परिवारों को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में देर रात कई बारातियों को वापस बुलाकर पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक आयोजन निपटाया गया।
विज्ञापन


 मंगलवार रात गांव निवासी पतिराम राजभर के घर आजमगढ़ जिले के कौड़िया गांव से बारात आयी थी। बताया जाता है कि द्वारपूजा से पहले हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी गांव के ही सहाऊ राजभर के छप्परनुमा घर पर जा गिरी। वैवाहिक आयोजन में शामिल लोग खुशी से झूम रहे थे। चारों तरफ खुशियां ही खुशियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अचानक सहाऊ के घर से तेज धुएं का गुबार व लपटें उठती देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। चहुंओर बचाओ-बचाओ की आवाज गूंजने लगी। वैवाहिक कार्यक्रम रोक कर लोग आग बुुझाने दौड़ पड़े। हालांकि आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। देखते ही देखते एक के बाद एक छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी आग की विभीषिका के आगे उनकी मेहनत सार्थक साबित नहीं हो पा रही थी। सूचना पर पहुंची जलालपुर फायर टीम ने करीब दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

इस बीच बारातियों द्वारा की गई आतिशबाजी के चलते हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने बारातियों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने गांव के बाहर तक बारातियों को दौड़ाया। इससे बाराती सहम गए और तुरंत अपने-अपने साधनों से भाग निकले। नतीजा यह कि द्वारपूूजा के लिए सिर्फ दूल्हा व उसके पिता समेत दो-चार रिश्तेदार ही बचे।

बाद में ग्रामीणों का आक्रोश किसी तरह शांत हुआ। मान मनौव्वल के बाद बारातियों को फोन कर वापस बुलाया गया। तब तक कई बाराती अपने-अपने घर पहुंच चुके थे। जो बाराती रास्ते में थे वे वापस लौटे।


इसके बाद ग्राम प्रधान सुशील मिश्र व अन्य लोगों की मौजूदगी में द्वारपूजा की रस्म अदा कराई गई। इसी बीच आक्रोश की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस टीम द्वारपूजा होने के बाद भी काफी देर तक गांव में बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed