फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire broke out while smoking hookah, old man dies

हुक्का पीने के दौरान लगी आग, वृद्धा की मौत

Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out while smoking hookah, old man dies
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के यहिया कमालपुर गांव में बीती रात हुक्का पीने के दौरान लगी आग से एक वृद्ध दिव्यांग महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के यहिया कमालपुर गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी स्व. रामकेवल के घर अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि उनकी दिव्यांग पत्नी रामदेवी (65) हुक्का पी रही थी। अचानक हुक्के की आग उनके बिस्तर पर गिर गई। वह जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक आग तेजी से फैल गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवारीजनों ने उन्हें ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed