फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire broke out in the fields, 25 bighas of wheat burnt to ashes

Ambedkar Nagar News: खेतों में लगी आग, 25 बीघा गेहूं जलकर राख

Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields, 25 bighas of wheat burnt to ashes
महरुआ (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मानशाहपुर व महरुआ थाना क्षेत्र के मीरपुर मंशा में मंगलवार दोपहर आग लगने से लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पहितीपुर के निकट मानशाहपुर राजेपुर में हाइटेंशन तार से हुई शाॅर्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण फौरन आग बुझाने के लिए दौड़े। ट्रैक्टर से जोताई कर तथा पेड़ों की टहनियों से फसल को पीटकर किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक लालू वर्मा, फकरे आलम, शम्सुद्दीन तथा दूधनाथ समेत करीब आधा दर्जन किसानों का 22 बीघा से अधिक गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मीरपुर मंशा गांव में अज्ञात कारणों से देवीदीन व गेलई की गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब एक घंटे के परिश्रम के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक दोनों की लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed