{"_id":"5f7372018ebc3e9bea14dd8c","slug":"fire-ambedkar-nagar-news-lko5426713190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दंपती झुलसे
विज्ञापन
जहांगीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज कस्बे में मंगलवार दोपहर रसोई गैस रिसाव से लगी आग की चपेट में आकर व्यवसायी की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी को बचाने में व्यवसायी भी झुलसा गया। चीख पुकार पर पहुंचे नागरिकों ने कमरे में सो रहे दो बच्चों को आग में झुलसने से बचा लिया। पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से झुलसी व्यवसायी की पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज कस्बे का है। कस्बा स्थित यूनियन बैंक बिल्डिंग के निचले हिस्से में बिस्किट व नमकीन का व्यवसाय करने वाले दीपक मौर्य बाजार में ही परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दीपक की पत्नी ममता (25) ने गैस चूल्हा जलाया। इस दौरान गैस रिसाव से वह आग की चपेट में आ गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आग की चपेट में आने से बिजली के तार भी शॉर्ट हो गए, जिससे पूरे कमरे में आग लग गई और वहां रखे सभी सामान जलने लगे।
पत्नी की चीख पुकार सुन दीपक आननफानन में मौके पर पहुंचा और पत्नी को किसी तरह से कमरे से बाहर निकाला। तब तक ममता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पत्नी को बचाने के दौरान दीपक भी झुलस गया। इस बीच हल्ला गुहार पर लोग मौके पर पहुंचे। एक अन्य कमरे में दीपक के दो मासूम बच्चे सो रहे थे। इसकी भनक लगते ही यूनियन बैंक की शाखा में कार्य करने वाले मंजीत यादव आननफानन में किसी तरह से कमरे में पहुंचा और जान पर खेलकर दोनों मासूमों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद नागरिकों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
उधर, गंभीर रूप से झुलसी ममता को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से काफी देर तक कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजकर मदद कराई गई।