{"_id":"5e971ea88ebc3e773f30bbed","slug":"fire-ambedkar-nagar-news-lko517778673","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्परनुमा घर में लगी आग, दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्परनुमा घर में लगी आग, दो मवेशियों की मौत
विज्ञापन
आग से खाक हुआ छप्परनुमा घर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। थाना अंतर्गत महापारा गांव में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से छप्परनुमा घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। घटना में लगभग 40 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम गांव निवासी राजितराम के छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख जान बचाने के लिए परिवार के सदस्य गुहार मचाते हुए बाहर की तरफ भागेे। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया।
आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आग इर्दगिर्द के घरों को भी अपनी चपेट में न ले ले, इसके लिए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित के अनुसार आग से लगभग 40 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है।