{"_id":"8e3c5635919db8dbd8df7411ef5be971","slug":"fir-filed-in-petrol-pump-owner-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप मालिक हत्याकांड में अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप मालिक हत्याकांड में अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शोएब खान की रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला बाजार में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में रविवार देर शाम शोएब के साथ घटना के वक्त उनके वाहन पर सवार कर्मचारी रामविलास की तरफ से जलालपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी जांच की दिशा सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में पेट्रोलपंप के उस विवाद की तरफ केंद्रित कर दिया है, जिसे लेकर शोएब का बेवाना रसूलपुर दियरा निवासी मसरूफ से विवाद चल रहा था। रविवार रात व सोमवार दिन में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी की गई।
विज्ञापन
इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बसखारी के मसड़ा में पार्थिव शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को पेट्रोलपंप डीलर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम विवेक व एसपी पंकज से मुलाकात की और हड़ताल वापस ले ली। कहा गया कि यदि 72 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी न हुई, तो फिर से हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष शेषकुमार वर्मा, राजेंद्र मेहरोत्रा, उदयभान मिश्र, धर्मवीर सिंह बग्गा, अरविंद पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, अजय लाल, अरुण कुमार मिश्र व नवीन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
उधर सोमवार सायं डीआईजी फैजाबाद रेंज बीके गर्ग ने जलालपुर में घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।