{"_id":"56f972d64f1c1bfa02f004ec","slug":"files-are-pending-of-accident-insurance-raging-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना बीमा की फाइलें अटकीं, भड़के कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना बीमा की फाइलें अटकीं, भड़के कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में सोमवार को स्थित भूलेख विभाग का निरीक्षण करते कमिश्नर एसपी मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना बीमा जैसी योजना को लेकर भी संबंधित अधिकारी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। योजना का समुचित लाभ दिलाने को लेकर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच पीड़ित परिवार को योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
इसका खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब दो दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे मंडलायुक्त एसपी मिश्र ने कलेक्ट्रेट पहुंच संबंधित विभाग का जायजा लिया। कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अतिशीघ्र योजना का लाभ पीड़ित परिवार को दिए जाएं।
विज्ञापन
कहा कि ऐसेे गंभीर मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा राजस्व अभिलेखागार में पत्रावलियों के ठीक तरीके से रखरखाव न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी किसान दुर्घटना बीमा योजना का पीड़ित परिवार को सुचारु लाभ दिलाने को लेकर अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। गौरतलब है कि योजना के तहत पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी जाती है।
योजना का लाभ पाने को अक्सर पीड़ित अधिकारियों के कार्यालय चक्कर लगाने को मजबूर होते रहते हैं। इस वित्तीय वर्ष में भी अब तक पांच पीड़ित परिवार को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इसका खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब जिले के दो दिवसीय दौरे पर मंडलायुक्त एसपी मिश्र सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे।
कलेक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद डीएम न्यायालय व कार्यालय का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त भू लेख विभाग पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान पाया कि पांच बीमा दुर्घटना मामले लंबे समय से लंबित हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
कहा कि इस प्रकार के गंभीर मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अतिशीघ्र पीड़ित परिवार को योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंडलायुक्त राजस्व अभिलेखागार पहुंचकर जायजा लिया, तो यहां पत्रावलियों के ठीक ढंग से रखरखाव न होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
कहा कि दोबारा जांच में यदि इसकी पुनरावृत्ति हुई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आंग्ल अभिलेखागार, मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय का भी जायजा लिया। मुख्य राजस्व लेखागार कार्यालय में लंबित कार्यों को अतिशीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त यहां आलापुर तहसील पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के ठीक तरीके से रखरखाव न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ जहांगीरगंज विकास खण्ड कार्यालय का जायजा लिया। विकास खंड के बरोहीपारा पूरा गांव में पहुंचकर उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस गांव में उन्होंने रात्रि विश्राम भी किया।